जोली और पिट निकले दानवीर
हॉलीवुड सितारों की अजब-गजब आदतें और दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। पर इन सबके बीच कभी-कभी ऐसी खबरें भी आ जाती हैं जो ये सोचने पर मजबूर कर देती हैं कि चुनिंदा ही सही पर कुछ हॉलीवुड हस्तियाँ खुद को समाज के प्रति उत्तरदायी भी मानती हैं।
हाल ही में पता चला है कि हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट और उनकी मित्र एंजेलीना जोली ने वर्ष 2008 में विभिन्न धमार्थ संस्थाओं को 68 लाख डॉलर का दान दिया था।
जोली-पिट फाउंडेशन ने पिछले वर्ष एक करोड़ 30 लाख डॉलर हासिल किए थे। फाउंडेशन ने कमाई का आधा हिस्सा दान में दे दिया है। इस दानराशि में से 20 लाख डॉलर वैश्विक स्वास्थ्य के लिए दिए गए हैं। 'ह्यूमन राइट्स वाच' और पिट के 'मेक इट राइट' फाउंडेशन के लिए 10 लाख डॉलर दिए। उन्होंने सशस्त्र सेवाओं वाईएमसीए (द यंग मेन्स क्रिश्चियन एसोसिएशन) के लिए 5 लाख डॉलर दिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications