पिट-जोली ने दी शरणार्थियों को सहायता
हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट और उनकी मित्र एंजेलीना जोली समाज कार्यो में बढचढकर हिस्सा लेने वालों में जाने जाते है। हाल में उन्होने पाकिस्तान में विस्थापितों के लिए 10 लाख डॉलर का अनुदान दिया है।
कुछ दिनों पहले ही इस जोड़े ने पिट की मां जेन पिट के नाम पर बने एक कैंसर केंद्र के लिए इतना ही दान दिया था।
वेबसाइट 'पीपुल डॉट कॉम' के मुताबिक दोनों ने पाक विस्थापितों की मदद का फैसला किया है। जोली पिछले आठ वर्षो से संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी यूएनएचआरसी के साथ जुड़ी हैं।
यूएनएचआरसी के प्रमुख एंटोनियो गुटर्स ने दोनों का धन्यवाद किया है और पाकिस्तान में विस्थापितों के हालात को पिछले एक दशक का सबसे बड़ा मानवीय संकट बताया है।
उधर, जोली गुरुवार को विश्व शरणाथी दिवस के मौके पर अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के साथ एक समारोह में शिरकत करेंगी और इस दौरान शराणार्थियों के लिए चलाए जा रहे अपने सहायता कार्यो के बारे में चर्चा करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











