पिट-जोली ने निराले अंदाज में मनाया बेटे का जन्मदिन
लंदन। हॉलीवुड की मशहूर जोड़ी ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली ने अपने बेटे पैक्स का सातंवा जन्मदिन एक 'पेरिस रिवर बोट' पर मनाया।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट काम' के मुताबिक जन्मदिन के मौके पर जोली और ब्रैड पिट के साथ उनके तीन बेटे मैडोक्स, जहारा और सिलोह भी 'जोशपाइन' नामक समुद्री जहाज पर मौजूद थे।
जोली अपनी नई फिल्म 'द टूरिस्ट' को लेकर फ्रांस में थीं। इस फिल्म में जॉनी डेप भी काम कर रहे हैं जबकि पिट अपनी फिल्म 'मेगामाइंड' के प्रमोशन में व्यस्त थे।


Click it and Unblock the Notifications
