पिट-जोली ने खरीदी इटैलियन हवेली
वेरोना। हॉलीवुड सुपरस्टार जोड़ी ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली ने इटली के शहर वेरोना के नजदीक चार करोड़ डॉलर से भी ज्यादा रकम चुका कर एक हवेली खरीदी है।
समाचार एजेंसी 'एकेआई" के मुताबिक यह वही शहर है जहां विलियम शेक्सपियर के नाटक के पात्र रोमियो और जूलियट ने अपने प्यार के खातिर खुद को कुर्बान कर दिया था।
इस रिपोर्ट के मुताबिक हॉलीवुड की इस जोड़ी ने वेरोना के पश्चिमोत्तर में घाटियों पर स्थित वेल्पोलीसेला में 16 कमरों की यह हवेली खरीदी। यह हवेली 16 वीं सदी की बनी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications











