छ बच्चों की मां बनकर परेशान जोली

वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 35 वर्षीया जोली और उनके साथी ब्रैड पिट के छह बच्चे नौ वर्षीय मैडॉक्स, सात वर्षीय पैक्स, पांच वर्षीय जहारा, चार वर्षीय शिलोह और दो वर्षीय जुड़वां नॉक्स और विवीएनी हैं। जोली कहती हैं कि इतने बड़े परिवार की देखभाल करना थोड़ा मुश्किल है।
जोली कहती हैं कि जब वह और ब्रैड घर से दूर फिल्में कर रहे होते हैं तभी उन्हें घर के रोजमर्रा के कामों और बच्चों की देखभाल से अवकाश मिल पाता है। वह कहती हैं कि किसी फिल्म के लिए घंटों काम करना बच्चों की देखभाल करने से ज्यादा आसान है।


Click it and Unblock the Notifications