एंजेलिना ने रोते- रोते मनाया जन्मदिन

By Neha Nautiyal

हाल ही में हॉलीवुड की सेक्सी अदाकारा एंजेलिना जोली 35 साल की हुईं। वैसे सेलिब्रिटी के जन्मदिन किसी जश्न से कम नहीं होते मगर बेचारी जोली ने अपना पैंतीसवां जन्मदिन रोते- रोते मनाया।

दरअसल जन्मदिन से पहले दिन उनका ब्रैड पिट से बुरी तरह से झगड़ा हो गया और गुस्से में पिट घर से बाहर निकल गए। खबरों के मुताबिक पिट बीयर पीते हुए शहर की सडकों पर अपनी गाड़ी लिए घूमते रहे औऱ जोली को पता नहीं चला की पिट कहां है। अब बेचारी जोली क्या करती वो पिट का इंतजार करती रहीं और जब वो नहीं लौटे तो जोली ने जन्मदिन के कार्यक्रम रद्द कर दिए।

वो अपने बच्चों के साथ एक नाटक देखने जाने वाली थीं। अब अफवाहें ये भी हैं कि पिट एनिस्टन से मिलने की उम्मीद कर रहे थे। वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब जोली-पिट का झगड़ा हुआ हो, खबरों से पता चलता है कि जोली- पिट पर अकसर अपना आपा खो देती हैं। अब ऐसे में ये अफवाहें तो उड़ती ही हैं कि जोली से झगडे के बाद पिट- अपनी पहली पत्नी एनिस्टन से मिलने की उम्मीद में रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X