एंजेलिना ने कमाए सबसे ज्यादा पैसे
हालीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में पहले स्थान पर है। मशहूर पत्रिका 'फोर्ब्स' का कहना है कि पिछले वर्ष एंजलिना जोली सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड अभिनेत्री रहीं। उन्होंने जून, 2008 से जून, 2009 के बीच 2.7 करोड़ डॉलर की कमाई की।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक जौली की ज्यादा कमाई पिछले वर्ष आई फिल्म 'वांटेड' से हुई। उन्हें अगले साल बनने वाली फिल्म 'साल्ट' के लिए अभी से भारी रकम अदा की गई है।
कमाई के मामले में जेनिफर एनिस्टन दूसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने कुल 2.5 करोड़ डॉलर की कमाई की। मेरिल स्ट्रीप 2.4 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
angelina jolie एंजेलिना जोली जेनिफर एनिस्टन मेरिल स्ट्रीप वांटेड साल्ट हालीवुड hollywod jennifer aniston meryl streep salt wanted


Click it and Unblock the Notifications