Cannes Film Festival 2023: इस सुपरस्टार की फिल्म को कान्स में मिला स्टैंडिग ओवेशन, आंखों में आ गए आंसू- Watch

Johnny Depp

Cannes Film Festival 2023: दुनिया के सबसे बड़े इंटरनेशन फिल्म फेस्टिवल में से एक हैं कान्स फिल्म फेस्टिवल, और कान फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है। इस फेस्टिवल में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के सितारें अपना अपना जलाव दिखा रहे हैं। ऐसे में इस दौरान हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप की कमबैक फिल्म 'जीन डू बैरी' का प्रीमियर हुआ। इस खास मौके पर एक्टर को सात मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला। अपने प्रति इस प्यार और सम्मान को देख जॉनी भावुक हो गए।

इस बात से कोई भी अंजान नहीं हैं कि, हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप अपनी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव से गुजरे हैं। पिछला काफी वक्त उनके लिए मुश्किलों भरा रहा। एक्टर की एक्स वाइफ एम्बर हर्ड ने उन पर गंभीर आरोप लगाए।

इसके बाद डेप ने भी अपनी पूर्व पत्नी के खिलाफ पांच करोड़ डॉलर का सार्वजनिक मानहानि का मुकदमा किया। यह मानहानि का मुकदमा एम्बर के खिलाफ जॉनी डेप ने जीता था।

इसके काफी समय बाद जॉनी ने फिर से करियर पर ध्यान देना शुरु कर दिया और जॉनी डेप ने 'जीन डू बैरी' के जरिए कमबैक किया है। कान फेस्टिवल 2023 में इस फिल्म की स्क्रीनिंग हुई। इस खास मौके पर एक्टर को स्टैंडिंग ओवेशन मिला।

तालियों की आवाज से पूरा हॉल गूंज उठा। हर कोई जॉनी डेप की इस फिल्म पर खुश होता नजर आया। खुशी और सम्मान के खास मौके पर जॉनी डेप की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। जाहिर है कि यह अभिनेता के लिए काफी बड़ा और खास पल रहा होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्स वाइफ एम्बर हर्ड से चली कानूनी लड़ाई के बाद जॉनी डेप को लंबे वक्त तक सार्वजनिक रूप से कहीं शिरकत करते नहीं देखा गया। अब जब वह इस भव्य फेस्टिवल में नजर आए तो 'जीन डू बैरी' की ओपनिंग पर उन्हें सात मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन देकर उनका स्वागत किया गया। खैर कान्स फिल्म फेस्टिवल इस वक्त लगातार सुर्खियों में बना हुआ है, इसमें सितारें अपनी स्टाइलिश से तो कोई अपनी फिल्म के चलते लाइम लाइट में आ गए हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X