जॉनी डेप ने खरीदा एक द्वीप

वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट कॉम' के मुताबिक डेप का द्वीप खरीदने का कोई इरादा नहीं था लेकिन परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के दौरान उन्हें 45 एकड़ का वह द्वीप पसंद आया कि उन्होंने उसे खरीदने का फैसला कर लिया।
डेप ने कहा, "मेरी जिंदगी में कुछ भी पूर्वनियोजित नहीं हुआ है। मैं अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गया था। उसी दौरान किसी ने बताया कि यहां एक द्वीप बिक्री के लिए उपलब्ध है। मैंने उसे देखा और वह मुझे बहुत पसंद आया। यही सोचकर मैंने उसे खरीदने का फैसला किया।"


Click it and Unblock the Notifications











