जॉनी डेप को पीपुल्स च्वाइस एवार्ड

वेबसाइट 'पीपुल डॉट कॉम' के मुताबिक डेप ने 'ट्वाइलाइट' फिल्म के सितारों रॉबर्ट पैटिन्सन व टेलर लॉटनर को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब हासिल किया है। लास एंजेलिस में बुधवार की रात आयोजित पुरस्कार समारोह में उन्हें पुरस्कृत किया गया।
वैसे 'ट्वाइलाइट' श्रेणी की नई फिल्म 'एक्लिप्स' को चार पुरस्कार मिले हैं। इनमें पसंदीदा फिल्म, पसंदीदा ड्रामा फिल्म, पर्दे पर कलाकारों के पसंदीदा समूह व क्रिस्टेन स्टीवर्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है।
अभिनेता जैक इफ्रॉन 25 साल से कम उम्र के पसंदीदा फिल्म अभिनेता चुने गए। एडम शैंडलर को पसंदीदा हास्य अभिनेता और उनकी फिल्म 'ग्रोन अप्स' को पसंदीदा हास्य फिल्म चुना गया।


Click it and Unblock the Notifications











