ट्रॉवोल्टा को रात में टेनिस खेलना पसंद

इन दिनों वह अपनी टेनिस कला को विकसित करने में जुटे हैं। ट्रॉवोल्टा ने कहा, "मैंने रोजाना टेनिस खेलना शुरू कर दिया है। मैं मध्यरात्रि में टेनिस खेलता हूं। आमतौर पर मैं अपने प्रबंधक और घर की देखरेख करने वाले व्यक्ति के साथ टेनिस का लुत्फ लेता हूं।" ट्रॉवोल्टा को टेनिस से इस कदर लगाव हो गया है कि उन्होंने अपने घर के परिसर में एक शानदार टेनिस कोर्ट बनवाने की तैयारी कर ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











