जेनिफर के सामने रोए मेयर

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक इस साल मार्च में एनिस्टन के साथ संबंध-विच्छेद करने वाले मेयर ने फोन के जरिए एनिस्टन को फिर से उनकी जिंदगी में लौट आने की गुजारिश की।
वेबसाइट के मुताबिक मेयर फोन पर रोते हुए एनिस्टन से माफी मांग रहे थे और उन्हें एक और मौका देने की गुजारिश कर रहे थे।
एक सूत्र ने कहा, "मेयर ने एनिस्टन से कहा कि वह एक बार फिर उनके साथ रहना चाहते हैं। एनिस्टन मेयर के फोन करने पर बहुत हैरान हैं।"
31 साल के मेयर ने एनिस्टन से कहा है कि मौका मिला तो वह अपने प्रेम संबंध को इस बार एक नया आयाम देंगे।


Click it and Unblock the Notifications











