जेनिफर का दिल जीतने में लगे मेयर

वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार दो महीने पूर्व जेनिफर के साथ संबंध तोड़ चुके मेयर ने एक बार फिर उनसे नजदकियां बढ़ाने और यहां तक कि उनके लिए खुद को बदलने की इच्छा जताई है।
जेनिफर को प्रभावित करने के लिए मेयर ने धूम्रपान तथा शराब का सेवन काफी कम कर दिया है और उनके लिए एक गाना भी लिखा है।
और तो और मेयर ने अपने 31 वें जन्मदिन पर जेनिफर को विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित भी किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications