'आयरन मैन 2' की पोशाक पर फिदा स्कारलेट

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक जोहानसन ने फिल्म में एक जासूस नताशा रोमैनॉफ (ब्लैक विडो) की भूमिका की है। इस भूमिका के लिए एक बेहद चुस्त पोशाक (लाइक्रा कैटसूट) पहनने के लिए उन्हें अपने शरीर पर काफी मेहनत करना पड़ी थी।
पढ़ें: वोग की संपादक बनीं पेनेलोप क्रूज?
जोहानसन कहती हैं कि इस पोशाक ने एक प्रेरक की तरह काम किया और उन्होंने अपने शरीर पर खूब मेहनत की। उनके लिए इस पोशाक को पहनना एक चुनौती था। वह कहती हैं कि वह इस पोशाक को अपने पास रखना चाहती थीं लेकिन दुर्भाग्य से उन्हें यह वापस करना पड़ी।
actress अभिनेत्री आयरन मैन 2 फिल्म स्कारलेट जोहानसन हॉलीवुड film hollywood iron man 2 scralett johansson


Click it and Unblock the Notifications