जूडी बनने की तमन्ना में स्कारलेट
अभिनेत्री स्कारलेट जोहांसन बचपन से ही अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका जूडी गारलैंड की तरह बनना चाहती थीं। अपनी तमन्ना को पूरा करने के लिए वह हॉलीवुड की अगली बड़ी संगीतप्रधान फिल्म में काम करने की इच्छुक हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्युजिक डॉट कॉम' के मुताबिक स्कारलेट कहती हैं, "जब मैं बच्ची थी तभी से मैंने अभिनय की शुरूआत कर दी थी क्योंकि मैं ब्रॉडवे की संगीतप्रधान फिल्मों में काम करना चाहती थी। मैंने गायन सीखा और मुझे लगता था कि मैं जूडी गारलैंड बनने जा रही हूं। मेरा हमेशा से संगीतप्रधान फिल्म में काम करने का सपना रहा है। मैं हमेशा से कैमरे के सामने गाना चाहती थी।"
यद्यपि स्कारलेट ने फिलहाल ब्रॉडवे शो में काम करने की अफवाहों को नकार दिया है। पर उन्हें उम्मीद है कि बड़े पर्दे पर प्रदर्शित होने वाली संगीतप्रधान फिल्मों 'शिकागो', 'मोलिन रॉग' और 'ड्रीम गर्ल्स' की सफलता के बाद उन्हें अपना ख्वाब पूरा करने का अवसर मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications











