..................... Johansson designs bag to raise funds for Haiti | हैती की अगली हेल्पर जोहांसन - Hindi Filmibeat

हैती की अगली हेल्पर जोहांसन

By Jaya Nigam

Johansson
हॉलीवुड अभिनेत्री स्कारलेट जोहांसन ने विनाशकारी भूकंप के कारण सब कुछ गंवा चुके कैरेबियाई देश हैती की मदद के लिए एक खास तरह का हैंडबैग डिजाइन किया है। इस बैग को नीलाम करके जोहांसन हैती के लोगों की मदद करेंगी।

वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक जोहांसन ने इस बैग पर कैरेबियाई देशों का प्राचीन नक्शा उकेरा है। साथ ही उन्होंने इस पर एक संदेश भी लिखा है। जोहांसन का संदेश है, "हैती के लोगों के सहयोग में"।

यही नहीं, जोहांसन ने इस बैग पर अपना ऑटोग्राफ भी दिया है। यह बैग दुनिया भर में मैंगो फैशन स्टोर में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। इससे मिलने वाली राशि को हैतीवासियों के राहत के लिए काम कर रही स्वयंसेवी संस्था 'ऑक्सफैम' को दिया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X