पति को इंप्रेस करने के लिए इस एक्ट्रेस ने बनाई बिल्लियों जैसी सूरत, बॉयफ्रेंड पर किया था कैंची से हमला

Jocelyn Wildenstein: हॉलीवुड के मशहूर अभिनेत्री जोसलीन वाइल्डेनस्टीन को 'कैटवुमन' के नाम से जाना जाता है और आपको बता दें कि वह इंडस्ट्री की सबसे अमीर एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 1999 में उनके पति के साथ में तलाक हो जाने के बाद में उन्हें सेटलमेंट के तौर पर 2.3 बिलियन डॉलर यानी की 2000 करोड़ की एलिमनी मिली थी।
इसके अलावा जोसलीन वाइल्डेनस्टीन को तकरीबन 13 सालों तक हर साल 100 मिलियन डॉलर भी मिले थे। लेकिन अब आप सोच रहे होंगे की एक्ट्रेस को कैटवुमन के नाम से क्यों जाना जाता है। तो इसके पीछे का कारण यह है कि वह बिल्ली जैसी नजर आती है और उन्होंने यह सिर्फ अपने पति को इंप्रेस करने के लिए किया था।
यह काफी आश्चर्यजनक है कि अपने पति को इंप्रेस करने के लिए शरीर के साथ में एक्सपेरिमेंट भी करवाई जा सकते हैं। हालांकि जोसलीन वाइल्डेनस्टीन ने ये सच कर दिखाया। दरअसल कहा जाता है कि उनके एक्स हस्बैंड अमेरिकी अरबपति बिजनेसमैन एलेक वाइल्डेनस्टीन को बिल्लियां बहुत अच्छी लगती थी।
इसी के चलते जोसलीन वाइल्डेनस्टीन ने अपना चेहरा बिल्लियों जैसा बनवा लिया था। कहा तो यह भी जाता है की एक्ट्रेस ने अपनी सर्जरी पर तकरीबन 21 करोड़ का खर्चा कर दिया था। इस बारे में उनके एक्स हस्बैंड ने भी एक इंटरव्यू में जिक्र किया था और कहा था कि एक्ट्रेस ने उनकी बातें सुनना बंद कर दिया था।
जोसलीन वाइल्डेनस्टीन अपने हिंसक बर्ताव के लिए भी काफी फेमस है और आपको बता दें कि यह भी कहा जाता है कि उन्होंने एक बार अपने बॉयफ्रेंड क्लेन के सीने पर कैंची से हमला कर डाला था। दरअसल, एक्ट्रेस का दावा था कि उनके बॉयफ्रेंड सोशल मीडिया पर बहुत वक्त बिताते हैं।
जोसलीन वाइल्डेनस्टीन को लेकर यह भी कहा जाता है कि वह अपने बॉयफ्रेंड पर गर्म मोम फेंक देती थी और उनके चेहरे को नोचती थी। इसके अलावा एक्ट्रेस की हाई प्रोफाइल लाइफस्टाइल होने की वजह से साल 2018 में बैंक्रप्ट हो गई थी। हालांकि कोर्ट में एक्ट्रेस ने यह भी दावा किया था कि वह कोई भी काम नहीं करती है और खर्च के लिए भी परिवार और दोस्त पर ही पूरी तरह निर्भर है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि जोसलीन वाइल्डेनस्टीन को हॉलीवुड की कई सारी बेहतरीन फिल्मों में देखा जा चुका है। हालांकि आपको बता दें कि उनका निधन बीते साल 31 दिसंबर 2024 को पेरिस में हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications











