डिकेन्स की हालत में सुधार
मस्तिष्क के ऑपरेशन के बाद प्रसिद्ध अमेरिकी संगीतकार लिटिल जिमी डिकेन्स के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार मस्तिष्क में रक्त के थक्के के हटाने के लिए 88 वर्षीय डिकेन्स का ऑपरेशन किया गया था।
संगीत की दुनिया में पहचान बनाने वाले डिकेन्स ग्रेमी अवार्ड भी प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने संगीत करियर की शुरुआत वर्ष 1930 से की थी। सबसे पहले उन्होंने रेडियो स्टेशन में संगीत देने का काम किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications