शूटिंग के दौरान घायल हुए जिम!
'येस मैन' फिल्म की शूटिंग के दौरान हॉलीवुड के हास्य अभिनेता जिम कैरी की तीन पसलियां टूट गई थी। दुर्घटना के वक्त कैरी अपने स्टंट खुद ही कर रहे थे।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक 'येस मैन' फिल्म डैनी वॉलेस की इसी नाम की वेस्टसेलर किताब पर आधारित हास्य फिल्म है।
इस फिल्म की कहानी एक बैंक कर्मचारी के जीवन पर आधारित है। कैरी बैंक कर्मचारी की भूमिका में हैं। यह फिल्म 26 दिसंबर को प्रदर्शित हो रही है।
बैंक अधिकारी की भूमिका में कैरी को अलग-अलग दृश्यों में बंगी-जंपिंग के साथ-साथ कई अन्य हैरतअंगेज कारनामे करते दिखाया गया है।
इन्हीं दृश्यों के फिल्मांकन के दौरान कैरी लोहे की रॉड पर गिर गए थे जिसकी वजह से उनकी पसलियां टूट गई थीं।


Click it and Unblock the Notifications