अपने कपड़े देखकर चौंक उठी जेसिका

By Jaya Nigam

लंदन। ऐसा शायद पहली बार किसी सेलेब्रिटी के साथ हो रहा है। वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, 29 वर्षीया गायिका जेसिका सिंपसन आजकल अपने परिधानों के संग्रह को दुरुस्त करने में मशगूल हैं। वाकया कुछ यूं है कि जब वह अपने संग्रह को देख रहीं थीं तो अचानक उन्हे् ख्याल आया कि वह तो अपने ही कपड़ों को नहीं पहचान पा रहीं हैं। अपने द्वारा खरीदे गए कुछ लिबास देखकर जेसिका हैरत में पड़ गई हैं।

सिम्पसन ने ट्विटर पर लिखा है, "अपनी अल्मारियां ठीक करते समय अब तक 20 डिब्बे ऐसे निकले हैं जिन्हे देख कर मैं हैरान हूं कि क्या इन्हें मैंने ही खरीदा है? हे ईश्वर।.."

अब सेलेब्रिटीज की बात ही निराली है। वह कब क्या पहन लें और कब किसे कहां भूल जाएं, इन दोनों ही बातों की कोई गारंटी नहीं है। लेकिन सेलेब्रिटीज अपने खरीदे कपड़े ही भूल जाएं ये तो अनोखी बात है। जेसिका को अपनी अल्मारी दुरुस्त करने के बजाय सबसे पहले अपने डॉक्टर के पास जा कर अपना हेल्थ और मेंटल चेकअप कराना चाहिए। सही बात है ना दोस्तो।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X