जेसिका सिम्पसन का कॉन्फिडेंस जॉनसन
अभिनेत्री जेसिका सिम्पसन खुद को आत्मविश्वासी बनाने का श्रेय अपने मित्र व फुटबॉल खिलाड़ी इरिक जॉनसन को देती हैं और उनका कहना है कि वह उनके साथ जल्दी ही घर बसा सकती हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक सिम्पसन कहती हैं, "वह निश्चित रूप से मुझे बहुत खुश रखते हैं। वह मुझमें बहुत सी रोशनी लेकर आए हैं और उन्होंने मैं जैसी हूं मुझे उसी तरह रहने के प्रति सहज बनाया है। किसी ऐसे व्यक्ति का साथ होना बहुत अच्छा है जो सही वजहों के लिए आपकी तारीफ करता है।"
विवाह के सम्बंध में सिम्पसन ने कहा, "मैंने निश्चित रूप से विवाह और बच्चों के सपने देखे हैं। उम्मीद करती हूं कि भविष्य में ऐसा होगा।"
actress अभिनेत्री एरिक जॉनसन जेसिका सिंपसन फुटबॉल हॉलीवुड eric johnson football hollywood jessica simpson


Click it and Unblock the Notifications
