हॉलीवुड सिंगर अपनी आवाज को मजबूत बनाने के लिए पीती हैं सांप का स्पर्म, खुद किया खुलासा

Jessica Simpson Controversy: फेमस अमेरिकी सिंगर और एक्ट्रेस जेसिका सिम्पसन (Jessica Simpson) को अपनी शानदार आवाज के लिए जाना जाता है। लेकिन जैसे ही उन्होंने अपनी इस आवाज के राज का खुलासा किया, उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। जी हां, उन्होंने ऐसा खुलासा किया कि उनके फैंस भी हैरान रह गए।
जेसिका सिम्पसन ने बताया कि उनकी स्ट्रॉन्ग आवाज के पीछे सांप के स्पर्म का कमाल है। हाल ही में इंस्टाग्राम रील में, सिम्पसन ने शेयर किया कि वह अपने सिंगिंग परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए सिरप जैसा सप्लीमेंट ले रही हैं।
हालांकि, जब लोगों ने सप्लीमेंट को Google पर सर्च किया तो उसके इंग्रीडिएंट काफी चौंकाने वाले निकले। इसमें सांप के स्पर्म का भी जिक्र किया गया। इस खुलासे ने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान करके रख दिया और तब से ही लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
चीनी हर्बल ड्रिंक पीते हुए और पीले आउटफिट और नीली जैकेट पहने हुए, सिम्पसन ने वीडियो में अपने बैंड को अपने इस ड्रिंक के बार में बताने की कोशिश की, जिसे सुनने के बाद उनके बैंड वाले खुद हैरान रह गए।
सिम्पसन ने क्लिप में बताया- "वे कहते हैं, 'तुम क्या पी रहे हो?' यह चीनी जड़ी बूटी है। मैं कहती हूं, 'मुझे नहीं पता। मेरे वोकल कोच ने मुझे इसे पीने के लिए कहा था,' और उन्होंने इसे गूगल किया, और पाया कि ये सांप का स्पर्म है जो कि एक शहद की तरह है।"
उन्होंने आगे कहा- "अगर आपको अच्छा वोकल चाहिए, तो आपको सांप का स्पर्म पीना होगा!"
द पीपल के अनुसार, सिंगर ने आगे बताया कि उसके कोच ने कंटेंट देखा और पाया कि इसमें सांप का स्पर्म है। सिम्पसन ने कहा कि इस ड्रिंक ने उनकी आवाज को बेहतर बना दिया है। उन्होंने सलाह दी, "अगर आपको अच्छा आवाज चाहिए, तो आपको सांप का स्पर्म पीना चाहिए।"


Click it and Unblock the Notifications











