बिना कपड़ों के फोटो शूट का आईडिया मेरा थाः जेसिका

सूत्रों की माने तो एक मैगजीन के लिए निर्वस्त्र होने वाली और अपने पहले बच्चे को जन्म देने जा रही पॉप सिंगर का कहना है कि कैमरे के सामने निर्वस्त्र होने के लिए उन्हें ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं पड़ा और ना ही उन्हें कोई झिझक हुई।
उन्होंने यह भी कहा कि मैगजीन वालों ने मुझे यह भी नहीं कहा कि आप ऐसा ही करें। यह तो मैं खुद ही चाह रही थी और मैने ऐसा ही किया जो करना चाहिए था। इसे करने में मुझे कोई परेशानी नहीं हुई। यह काफी मजेदार है कि मेरा वजन 170 पाउंड है और मैं निर्वस्त्र होना चाहती हूं। आमतौर मैं 110 पाउंड वजन रखने की कोशिश करती हूं।


Click it and Unblock the Notifications