भारतीय संस्कृति रम गईं सिम्पसन

सिम्पसन विश्वभर की यात्रा कर रही हैं और विभिन्न संस्कृतियों के खूबसूरत होने की वजहें तलाश रही हैं। हाल ही में वो अपने टेलीविजन शो 'द प्राइस ऑफ ब्यूटी' के सिलसिले में भारत आई थीं। वह यहां बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया की मेहमान बनकर रहीं। बुधवार को वो लंदन चली गईं।
सिम्पसन ने अपने शो के लिए नेहा को 'इंडियन ब्यूटी एम्बेसडर' चुना है। मुंबई में जेसिका के लिए नेहा धूपिया ने एक पार्टी भी दी, जिसमें कई फिल्मी सितारे उपस्थित हुए। खास बात यह है कि जेसिका उस पार्टी में भी साड़ी पहनकर पहुंची। वो भी पूरी तरह भारतीय अंदाज में।


Click it and Unblock the Notifications











