पूर्व पति से पहले शादी रचाएंगी जेसिका सिंपसन
गायिका जेसिका सिम्पसन अपने मंगेतर एवं फुटबाल खिलाड़ी एरिक जॉनसन के साथ क्रिसमस पर शादी करने की तैयारी में हैं।
वेबसाइट 'फीमेल फस्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार छह महीने के रोमांस के बाद जेसिका ने पिछले हफ्ते ही जॉनसन से सगाई की है। अब वह त्योहारों के मौसम में विवाह के अटूट बंधन में बंधना चाहती हैं। वह नहीं चाहती कि उनकी शादी उनके पूर्व पति निक लेची और उनकी मंगेतर वेनेसा मिनीलो की शादी के बाद हो।
निक और मिनीलो ने अपनी सगाई की घोषणा जेसिका और एरिक की सगाई से दो सप्ताह पहले की थी।
More from Filmibeat
क्रिसमस डे जेसिका सिंपसन पॉप सिंगर शादी हॉलीवुड christmas day hollywood jessica simpson marriage pop singer


Click it and Unblock the Notifications












