Video: अवॉर्ड जीतने की खुशी में ऐसी दौड़ी मशूहर एक्ट्रेस, स्टेज पर पहुंचे ही गिरी धड़ाम

Actress Falling Video: लॉस एंजिल्स में 29वें स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवॉर्ड्स आयोजित किए गए। इस इवेंट में तमाम स्टार्स एक से बढ़कर एक शानदार लुक में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। जहां इन स्टार्स के रेड कार्पेट लुक सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं तो वहीं इसी बीच एक ऐसे वीडियो भी सामने आया है जो कि सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है। ये वीडियो है एक्ट्रेस जेसिका का जो स्टेज पर पहुंचे ही लड़खड़ा कर गिर गईं।
इवेंट में एक्ट्रेस जेसिका चैस्टेन के नाम की भी अवॉर्ड के लिए अनाउंसमेंट की गई थी। वहीं जब एक्ट्रेस ट्रॉफी लेने के लिए स्टेज पर जा रही थी तो उसी दौरान जेसिका लड़खड़ा गई और मंच पर गिर गईं उनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जेसिका इस दौरान काफी एक्साइटेड दिखाई दे रही हैं।
JESSICA CHASTAIN!!!! #SAGAwards pic.twitter.com/FZWzjSNvTO
— best of jessica chastain (@bestofchastains) February 27, 2023
45 साल की एक्ट्रेस ने इवेंट में रेड कलर का गाउन पहना था। जेसिका को लिमिटिड सीरीज कैटेगिरी में 'जॉर्ज एंड टैमी' में आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट फीमेल एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया है। वहीं ट्रॉफी लेने के लिए मंच पर जाते हुए जेसिका गिर गई थीं।
बाद में एक्ट्रेस ने कहा कि वह 'शर्मिंदा' थी और उन्होंने अपने आउटफिट को इसका दोष दिया। पीपल मैंग्जीन से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, "मैं थोड़ी शर्मिंदा हूं कि मैं सीढ़ियों पर फंस गई। लेकिन मेरी मदद करने वाले दो बहुत हैंडसम मैन थे जिनमें से एक पॉल मेस्कल थे तो यह इतना बुरा नहीं था।"
एक्ट्रेस ने कहा, "मैं वह हूं जो कभी उम्मीद नहीं करती कि ऐसा होने वाला है। हां, मैं सीढ़ियों पर गिर गई, यह अच्छा है क्योंकि कुछ लोगों को नहीं पता था कि मैंने किया था। मैं अपने कपड़े में फंस गई थी और मेरे पास बहुत अच्छे आदमी थे जो मेरी मदद कर रहे थे, तो यह एक प्लस था।"


Click it and Unblock the Notifications