रोजाना पांच घंटे व्यायाम करती हैं बेल
हॉलीवुड अभिनेत्री जेसिका बेल खुद को तरोताजा बनाए रखने के लिए रोजाना पांच घंटे व्यायाम करती हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्युजिक डॉट कॉम' के अनुसार गायक जस्टिन टिम्बरलेक के साथ वक्त बिता रही जेसिका को अच्छी दिखने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ती है।
उन्होंने बताया, "अगर मैं किसी फिल्म की ट्रेनिंग के दौरान व्यस्त होती हूं तो मैं कई बार पांच घंटे या उससे भी ज्यादा देर व्यायाम करती हूं।...यह बेहद मुश्किल है।"
जबरदस्त व्यायाम के अलावा भी इस 27 वर्षीय गायिका को खाने-पीने के मामले में भी काफी परहेज करना पड़ता है।


Click it and Unblock the Notifications











