एलियन बनना चाहती हैं जेसिका बेल

By Staff

Jessica Biel
अमेरिकी अभिनेत्री जेसिका बेल को एलियंस (अन्य ग्रह के निवासी) की मौजूदगी पर विश्वास है। हाल ही में एक नई एनीमेशन फिल्म 'प्लानेट 51' में अपनी आवाज दे चुकीं अभिनेत्री कहती हैं कि उन्हें विश्वास है कि अन्य ग्रहों पर भी जीवन है।

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक बेल का कहना है, "मैं अन्य ग्रहों पर बुद्धिमान जीवन की संभावना में निश्चित रूप से विश्वास करती हूं।" उन्होंने कहा, "आपको बदलाव को स्वीकार करना चाहिए क्योंकि इसके जरिए ही आप मानव या एलियन के रूप में अधिक विकास और अपने बारे में अधिक ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं।"

'इलूजनिस्ट' की अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें 'प्लानेट 51' में आवाज देने में मजा आया। वह कहती हैं, "यह केवल एक मजा था। मैं ऐसा करना चाहती थी क्योंकि यह मेरे अंदर के बच्चे से बात कर रहा था। हां, मैं एक एलियन बनना चाहती हूं, हां, मैं हरी होना चाहती हूं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X