कैश की संतान को जन्म देगी जैसिका
जेसिका की मेडिकल रिपोर्ट ने ये बात साबित कर दी है कि वो माँ बनने वाली है. जेसिका अल्बा और कैश वारेन के सम्बन्ध तो जग-ज़ाहिर हैं और अब जेसिका कैश के बच्चे की माँ बनने वाली हैं. इस बात से कैश और जेसिका दोनों ही बहुत उत्साहित हैं.
क्यूंकि दोनों का ही ये पहला बच्चा है. जेसिका से कैश की मुलाक़ात 'फंटास्टिक फोर' के दौरान हुई थी जहाँ कैश एक असिस्टंट डायरेक्टर थे.
जेसिका बताती हैं कि जब कैश ने उन्हें प्रपोज़ किया था तब एक नोट पर डॉलर का निशान बनाकर साइन किया था क्यूंकि उनका नाम ही कैश है. उनकी इस बात से जेसिका बहुत प्रभावित हुई थी.
जुलाई में ये दोनों किसी झगडे के चलते अलग हो गए थे लेकिन अगस्त में फ़िर से एक हो गए और अब तो उनके रिश्तों को मज़बूत करने के लिए उनकी संतान आ रही है.


Click it and Unblock the Notifications