दूसरी बार मां बनी जेसिका ने फेसबुक से खुशियां बांटी

एक वेबसाइट कांटेक्ट म्यूजिक डॉट काम की अगर माने तो 30 वर्षीय हॉलीवुड अभिनेत्री अल्बा ने फेसबुक अकाउंट पर लोगों से अपनी खुशियां बांटी है।
अल्बा ने अपने स्टेटस पर पोस्ट किया है कि आप 'सभी लोगों को नमस्कार..उम्मीद है आप लोग साप्ताहांत की छुट्टियां मना रहे होंगे। मैं और कैश बेटी, हेवेन गार्नर वारेन के जन्म लेने की खुशखबरी देते हुए काफी खुशी है। वह इस शनिवार को पैदा हुई'।
हम आपको बता दें कि अल्बा और कैश ने वर्ष 2008 में शादी की थी और उसी साल उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











