माइकल की बरसी पर संगीत समारोह करेंगे जर्मीं

जर्मीं को पिछले साल वियना में अपने दिवगंत भाई को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा था लेकिन उन्होंने इस कार्यक्रम का विचार नहीं त्यागा था। उन्होंने कथित तौर पर आठ जून के सितारों से भरे संगीत समारोह के लिए लंदन का मशहूर वेम्बले एरीना आरक्षित करा लिया है।
वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक इस समारोह को 'ट्रिब्यूट बाई जर्मेन' नाम दिया जाएगा और इसकी एक फिल्म भी बनाई जाएगी। भविष्य में इस कार्यक्रम की डीवीडी जारी की जाएगी। गौरतलब है कि पिछले साल 25 जून को माइकल जैक्सन का निधन हुआ था।
पॉप संगीत पॉप सिंगर माइकल जैक्सन संगीत समारोह हॉलीवुड hollywood michael jackson music concert pop music pop singer


Click it and Unblock the Notifications