डेटिंग पर पुस्तक लिखेंगी हेविट
अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका जेनिफर लव हेविट ने कहा है कि वह डेटिंग के दौरान हुए अनुभवों पर एक किताब लिखेंगी।
वेबसाइट 'पीपुल डॉट कॉम' के अनुसार हेविट की पुस्तक का नाम 'द डे आई शूट क्यूपिड' होगा। उन्होंने कहा कि डेटिंग के दौरान उन्हें जो कुछ अनुभव हुआ उसे वह पाठकों तक पहुंचाएंगी।
हेविट ने कहा कि उन्हें आशा है कि उनकी पुस्तक से महिला पाठकों को काफी लाभ पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि यह किताब मार्च 2010 तक बाजार में उपलब्ध हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











