अकेली मां बनना मुश्किल : जेनिफर लोपेज

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक लोपेज कहती हैं, "यदि मेरी मुलाकात मार्क (लोपेज के पति मार्क एंथोनी) से नहीं होती तो मेरे बच्चे नहीं होते। मैं अकेली माताओं या अकेली मां की जिम्मेदारी निभा रही महिलाओं का बहुत सम्मान करती हूं। एक अकेली मां का जीवन चुनना बहुत साहसिक काम है। यह बहुत मुश्किल है। "
उन्होंने कहा, "एक बच्चे को बड़ा करना और बिना साथी के सहयोग के उसकी सारी जरूरतें पूरी करना बहुत मुश्किल काम है। यह प्रशंसा और बहादुरी का काम है। मैं नहीं जानती कि मैं खुद ऐसा कर सकती हूं या नहीं।" लोपेज फिल्म 'द बैक अप प्लान'में प्रेम में असफल अकेली मां की भूमिका निभा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications