नकली बालों की शौकीन है लोपेज

लोपेज के पास हजारों की संख्या में विग हैं और यही कारण है कि उन्हें हमेशा बदली हुए केशसज्जा के साथ देखा जाता है।
वेबसाइट 'फिमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' ने एक सूत्र के हवाले से लिखा है, "लोपेज को अपने बालों की शैली बदलना बेहद पसंद है। बार-बार शैली बदलने के लिए उन्हें बड़ी संख्या में विग की जरूरत होती है। उन्होंने इसकी पूरी तैयारी कर रखी है। उनके महल का एक कमरा विग से भरा हुआ है।"
सूत्र का कहना है कि लोपेज विग वाले कमरे का दरवाजा हमेशा बंद रखती हैं और किसी को भी उसमें प्रवेश की इजाजत नहीं है। यहां तक की लोपेज के पति मार्क एंथोनी को भी उस कमरे में जाने की इजाजत नहीं है।
सूत्र ने कहा, "लोपेज के महल का एक कमरा प्लास्टिक विग से भरा हुआ है। उसमें एक से बढ़कर एक विग हैं। लोपेज के पास ऐसे सभी विग हैं, जिन्हें खरीदा जा सकता है। उनके असली बाल कंधे तक लंबे हैं। विग की मदद से वह अपनी केशसज्जा के साथ तरह-तरह के प्रयोग कर सकती हैं।"


Click it and Unblock the Notifications











