OMg! 40 मिनट डांस, कीमत 11 करोड़ रूपए
न्यू ईयर के मौके पर परर्फोमेंस करने के लिए सितारे अच्छी खासी रकम वसूलते हैं। यह सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी आम बात है। लेकिन इस साल हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज ने जब अपने परर्फोंमेंस की कीमत बताई तो सब हैरत में पड़ गए। आपको बता दें, लोपेज ने एक प्राइवेट कान्सर्ट में महज 40 मिनट की परफोर्मेस के लिए 1.75 मिलियन डॉलर यानी करीब 11 करोड़ रूपए खर्च कराए।

खबर के अनुसार, नवंबर में मकाउ के ग्रैंड हयात होटल में एक कॉन्सर्ट हुआ था। जहां जेनिफर को एक स्पेशल परर्फोमेंस के लिए बुलाया गया था। जेनिफर ने 40 मिनट की परफोर्मेस दी थी। इसके लिए उन्हें करीब 11 करोड़ रूपए दिए गए।
सूत्रों के अनुसार, जेनिफर के साथ उनकी टीम भी थी, जिनमें बैक डांसर्स भी शामिल थे। लिहाजा, यहां सिर्फ जेनिफर ही नहीं बल्कि उनकी टीम का भी खास ख्याल रखा गया। उनकी टीम ने 20 कमरों की मांग की क्योंकि शो के लिए सभी क्रु मेंबर्स की जरूरत थी।
हालांकि कहा जा रहा है कि जेनिफर अधिक समय तक नहीं रूकी क्योंकि उन्हें अपने जुड़वां बच्चों के साथ किसी सेलिब्रेशन के लिए यूएस जाना था।बहरहाल, यह कीमत सुनकर तो किसी की भी आंखें बड़ी हो जाएं।


Click it and Unblock the Notifications











