मजे से गाना गा रही थीं Jennifer Lopez, अचानक स्टेज पर ही सबके सामने उतर गई स्कर्ट और फिर...

Jennifer Lopez Oops Moment: अमेरिकी पॉप स्टार जेनिफर लोपेज (JLo) ने एक बार फिर दिखा दिया कि वो सिर्फ सिंगर ही नहीं, बल्कि एक बेहतरीन परफॉर्मर भी हैं। 25 जुलाई को पोलैंड के वारसॉ शहर में अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान जेनिफर को एक शर्मनाक पल का सामना करना पड़ा, जब उनकी स्कर्ट स्टेज पर अचानक ढीली होकर गिर गई।
स्टेज पर स्कर्ट गिरने के बाद क्या हुआ?
56 साल की जेनिफर कॉन्सर्ट के दौरान दर्शकों से बात कर रही थीं। तभी अचानक उनकी चमचमाती स्कर्ट फिसल गई और उनका अंडरवियर दिखने लगा। लेकिन जेनिफर ने घबराने की बजाय हंसते हुए कहा- "मैं यहां अपने अंडरवियर में हूं!" इसके बाद उनकी टीम ने तुरंत उनकी स्कर्ट को ठीक किया और उन्होंने बिना रुके परफॉर्मेंस जारी रखी।
लोगों ने की जमकर तारीफ
जेनिफर की यह प्रोफेशनल सोच और आत्मविश्वास देखकर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। इस घटना का वीडियो भी अब वायरल हो चुका है, जिसमें उनका मजाकिया और शांत बर्ताव सबको बहुत पसंद आया।
स्टेज पर की पर्सनल लाइफ की बातें
इस यूरोप टूर के दौरान जेनिफर कई बार अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी बातें करती नजर आईं। इटली के लुक्का समर फेस्टिवल में उन्होंने अपने एक्स-हस्बैंड बेन एफ्लेक पर भी इशारों में तंज कसा और बताया कि वह अब लव-सॉन्ग नहीं बल्कि "एंटी-लव सॉन्ग्स" गाना पसंद करती हैं।
जेनिफर ने यह भी कहा- 'कभी-कभी मेरा मूड बहुत रोमांटिक होता है और कभी-कभी मैं ज्यादा नॉटी फील करती हूं। शायद इसलिए कि यह एक नया दौर है या फिर गर्मियों का असर है।'
बेन एफ्लेक से जुड़ा है नया एल्बम?
रिपोर्ट्स की मानें तो जेनिफर का नया म्यूजक एल्बम उनके और बेन एफ्लेक के रिश्ते से जुड़ी भावनाओं पर आधारित है। हालांकि उन्होंने साफ तौर पर इसका जिक्र नहीं किया, लेकिन उनके स्टेज कमेंट्स ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications











