लोपेज ने ठोका 35 लाख पाउंड का दावा
मशहूर गायिका और अभिनेत्री जेनिफर लोपेज ने बिना इजाजत अपनी और अपने बच्चों की तस्वीर प्रकाशित करने के लिए ब्रिटिश कंपनी प्रैम सिल्वर क्रास पर 35 लाख पाउंड का दावा ठोका है।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक लोपेज और उनके अभिनेता पति मार्क एंथोनी ने लास एंजेलिस की एक अदालत में ब्रिटेन की कंपनी के खिलाफ ट्रेडमार्क की शर्तो के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया है।
लोपेज का आरोप है कि ब्रिटेन की कंपनी ने उनकी इजाजत के बिना अपने एक विज्ञापन में उनके साथ-साथ उनके बच्चों-मैक्स और एम्मी की तस्वीर प्रकाशित की है।
एंथोनी और लोपेज ने कहा है कि ब्रिटेन की कंपनी को वह राशि लौटानी होगी, जो उसने विज्ञापन के माध्यम से कमाई है। साथ ही दोनों ने इस विज्ञापन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।


Click it and Unblock the Notifications











