हॉलीवुड अभिनेत्री 'जेनिफर लोपेज' विश्व की सबसे सुंदर महिला

Jennifer Lopez
हॉलीवुड के दीवानों के लिए एक बहुत अच्छी खबर है कि उनके मनपसंद गायिका और अभिनेत्री जेनिफर लोपेज दुनिया सी सबसे खूबसूरत और हसीन मल्लिका करार दी गई हैं। जेनीफर के सिर पर ये ताज पिपुल मैंगजींने ने पहनाया है। लोपेज ने हॉलीवुड की कई मशहूर अभिनेत्रियों को पछाड़कर यह टाइटल हासिल किया है। लोपेज ने हैल बैरी, जेनिफर गार्नर और बियोंस को अपने बहुत पीछे छोड़ते हुए ये जीत दर्ज की है।

आपको बता दें कि सुरमयी सुरों की मल्लिका जेनिफर लोपेज इन दिनों अमेरिकन रियलिटी शो में जज की भूमिका निभा रहीं है। इस सम्मान के बाद जेनिफर ने कहा मुझे खुशी है कि लोगों ने मुझे इस लायक समझा। लोपेज का कहना है कि उम्र के इस पायदान पर जब हुस्न ढ़लान पर होता है, उस समय लोगों ने मुझे इस काबिल समझा इसके लिए मैं उनकी शुक्र गुजार हूं।

एक सवाल के जवाब में जेनिफर ने कहा 'मैं जब 20 वर्ष की थी तो मुझे यह नहीं पता था कि मेरे दिमाग, मेरी आत्मा और मेरे जज्बे में क्या तालमेल है, लेकिन अब मैं पहले से बेहतर स्थिति में हूँ। मैं अपनी वर्तमान स्थिति से बहुत खुश हूँ और अपना अनुभव विश्व के साथ बाँटना चाहती हूँ। गौरतलब है कि लोपेज का नया अलबम 'लव" अगले माह अमेरिका में रिलीज होने वाला है।

वैसे भी इससे पहले जेनिफर की सुंदरता के बारे में लोग हैरानी भरे सवाल पूछा करते थे, एक बार किसी ने उनकी सुंदरता का राज पूछा था तो उन्होंने कहा था कि वे अपनी त्वचा की देखभाव में शहद को शामिल करती हैं। इससे त्वचा की चमक बनी रहती है। शहद में प्राकृतिक विटामिन और एंटी ओक्सिटेंड होते हैं, जिनसे त्वचा पर झुर्रियाँ नहीं आती हैं। और नियमित रूप से व्यायाम करती हूं जिससे उनकी खूबसूरती बनीं रहती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X