ओबामा सबसे बड़े रॉक स्टार: जेनिफर
गायिका और लोकप्रिय अभिनेत्री जेनिफर लोपेज का कहना है कि अमेरिका में मंगलवार को शपथ लेने जा रहे पहले अश्वेत राष्ट्रपति बराक ओबामा सबसे बड़े रॉक स्टार हैं।
वेबसाइट 'पीपुल डॉट कॉम' ने लोपेज के हवाले से एक रिपोर्ट प्रकाशित की है, जिसमें ओबमा को रॉक स्टार कहा गया है। लोपेज ने कहा, "ओबामा सबसे बड़े रॉक स्टार हैं। जिस रात उन्होंने चुनाव जीता था, उस रात आप भी जीत को महसूस कर सकते थे।"
लोपेज ने कहा कि ओबामा की जीत से उनकी आंखों में खुशी के आंसू आ गए थे। उन्होंने कहा, "वाशिंगटन को अभी तक इतना बड़ा रॉक स्टार नहीं मिला था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











