लास एंजेलिस में नही रहेंगी लोपेज!
हॉलीवुड अभिनेत्री और गायिका जेनिफर लोपेज लास एंजेलिस स्थित अपने आशियाने को बेचने वाली हैं। माना जा रहा है कि लोपेज अब न्यूयार्क में रहेंगी।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार लोपेज अपने गायक पति मार्क एंथनी और जुड़वां बच्चों के साथ रहती हैं। अमेरिकी समाचार पत्र 'लास एंजेलिस टाइम्स' ने सोमवार को इस संबंध में खबर प्रकाशित की थी।
लास एंजेलिस स्थित फार्म हाउस का ब्रिकी मूल्य जेनिफर ने 85 लाख डॉलर रखा है। इसमें चार शयन कक्ष हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications