अब जेनिफर लोपेज भी भारत आएंगी
हॉलीवुड स्टार्स का मोह अब भारत की ओर बढ़ता ही जा रहा है, तभी तो अब वो भारत आने का मौका नहीं छोड़ते। टॉम क्रूज, लेडी गागा, एकॉन, पामेला एंडरसन जैसी कई हस्तियों ने पिछले कुछ महीनों में भारत की यात्रा की है। अब बारी है जेनिफर लोपेज की है जो राज कुंद्रा और संजय दत्त की स्पोर्ट लीग के शुभारंभ के अवसर पर परफॉर्म करने मार्च में भारत आएंगी।
शिल्पा शेट्टी के पति राज चाहते हैं कि उनकी लीग का आरंभ बड़े पैमाने पर हो और इसके लिए उन्होंने जेनिफर लोपेज को राजी कर लिया है। 6 मार्च को लोपेज मुंबई पहुंच जाएंगी। वो रात में अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में परफॉर्म करेंगी और अगले दिन वापस लौट जाएंगी।
इसबारे में शिल्पा के पति राज कुंद्रा का कहना है कि इस इवेंट में लोपेज के अलावा और भी कई बड़े स्टार्स मौजूद रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications