काम पर लौटकर खुश हैं जेलो

वेबसाइट 'आईएडीबी डॉट कॉम' ने लोपेज के हवाले से लिखा है, "काम पर लौटना अच्छा लग रहा है। मैं काफी काम किया है। मैं अपने बच्चों के साथ समय बिताने के लिए थोड़े वक्त के लिए काम से दूर गई थी। मेरे लिए काम से दूर जाना भी एक चुनौती की तरह था। अब मैं लौटकर खुश हूं।"
लोपेज ने फरवरी 2008 में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। लोपेज की आगामी फिल्म एक गर्भवती महिला पर आधारित है और यही कारण है कि वह इस फिल्म को लेकर काफी खुश हैं क्योंकि इसमें वह अपने गर्भावस्था के अनुभवों से लाभ उठाना चाहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications