जेनिफर लोपेज का अंदाज निराला

प्रेग्नेंसी से जुड़े अनुभव हर महिला की जिंदगी में खास होते हैं लेकिन हॉलीवुड अभिनेत्रियों के अनुभव जानकर महसूस होता है मानो इन्होने दूसरी दुनिया ही खोज ली हो। हाल ही में इस दूसरी दुनिया की खोज करके घर लौटने वालों की लिस्ट में शामिल हुआ है जेनिफर लोपेज का नाम। कुछ दिन पहले उन्होने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। अब वह अपने हॉलीवुडिया अंदाज में बता रही हैं कि उन्हे कैसा महसूस हो रहा है।
जेनिफर लोपेज कहती हैं कि मां बनने के बाद वह खुद को फिर से 25 साल की महसूस करती हैं। वह लगभग 41 साल की हैं। वेबसाइट 'डेली स्टार डॉट को डॉट यूके' के अनुसार लोपेज ने कहा बच्चों के साथ ऐसा लगता है कि जिंदगी की शुरुआत अभी की है।"


Click it and Unblock the Notifications