जेनिफर हडसन मां बनीं
ऑस्कर विजेता अभिनेत्री जेनिफर हडसन ने एक बेटे को जन्म दिया है। शिशु का वजन सात पौंड,14 औंस है।
फिल्म 'ड्रीमगर्ल्स' की स्टार जेनिफर और उनके मंगेतर डेविड ओटुंगा ने शिशु का नाम डेविड डेनियल ओटुंगा, जूनियर रखा है।
वेबसाइट 'आईएमडीबी डॉटकॉम' ने हडसन की प्रतिनिधि लिजा केस्टलर के हवाले कहा, "शिशु खूबसूरत और स्वस्थ्य है, उसके माता-पिता काफी खुश हैं।"
हडसन ने गर्भवती होने के बारे में खबरों की कभी पुष्टि नहीं की थी। उन्हें जुलाई में माइकल जैक्सन की याद में आयोजित कार्यक्रम में लास एंजेलिस में देखा गया था।
बच्चे के जन्म से जेनिफर की जिंदगी की एक नई शुरुआत होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि पिछले अक्टूबर में शिकागो में उनकी मां, बहन और भतीजे की हत्या कर दी गई थी।


Click it and Unblock the Notifications











