काम पर लौटेंगी हडसन!
हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर हडसन अपनी मां, भाई और भतीजे की मृत्यु के छह सप्ताह बाद काम पर लौटेंगी। तीनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' ने उनकी रिकार्ड कंपनी 'जे. रिकार्ड्स' के हवाले से बताया कि हडसन अगले सप्ताह लास एंजेलिस में एक वीडियो की शूटिंग करेंगी।
उनके शिकागो के घर में गत 24 अक्टूबर को उनकी मां और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि तीन दिनों बाद उनके सात वर्षीय भतीजे का शव एक वाहन में मिला था। इस घटना के बाद गाने की शूटिंग बीच में ही छोड़कर उन्हें तत्काल घर जाना पड़ा था।


Click it and Unblock the Notifications