अक्सर झूठ बोलतीं हैं जेनिफर
हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर गारनर ने खुलासा किया है कि वह झूठी हैं और उनके प्रिय लोगों की भावनाएं आहत न हों इसलिए वह कई बार सच को छुपाने के लिए झूठ बोलती हैं।
वेबसाइट 'फैशन डॉट आई ई' के मुताबिक 37 वर्षीय अभिनेत्री ने स्वीकार किया है कि वह सच बोलने में कठिनाई महसूस करती हैं।
उन्होंने कहा, "एक भी दिन झूठ बोले बिना नहीं गुजरता है। जब कोई आपसे पूछता है कि आप कैसी हैं, तब आप उसे अपनी वास्तविक भावनाएं तो नहीं बता सकते हैं। मुझे लगता है कि हर कोई ऐसा करता है।"
अभिनेत्री की अपने अभिनेता पति बेन एफलेक से दो बेटियां, एक तीन वर्षीया वियोलेट व आठ महीने की सेराफीना हैं। गारनर कहती हैं कि प्रिय लोग आहत न हों इसलिए भी वह झूठ बोलती हैं।
उन्होंने कहा, "लोगों की भावनाएं आहत न हो इसके लिए मैं झूठ बोलती हूं।"


Click it and Unblock the Notifications











