सर्वश्रेष्ठ सेलिब्रिटी मां बनीं जेनिफर गार्नर
हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर गार्नर को 10,000 माताओं में से सबसे प्रसिद्ध सेलीब्रिटी मां चुना गया है। वहीं दूसरे स्थान पर अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा रहीं।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार वेबसाइट 'पेरेंटडिश कॉम' की ओर से कराए गए सर्वेक्षण में 27 वर्षीया जेनिफर को 37 प्रतिशत मत मिले। जेनिफर की दो बेटियां तीन साल की वॉयलट ऐन और चार महीने की सेराफीना रोज हैं।
दूसरा स्थान फिल्म 'मोंस्टर वर्सिज एलीयंस' की अभिनेत्री रीज विदस्पून और अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा को मिला है। दोनों को 26 प्रतिशत मत मिले।


Click it and Unblock the Notifications











