पिट से नही मिल पाईं जेनिफर!
हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन अपनू पूर्व पति ब्रैड पिट से नही मिल पाई है। उन के प्रतिनिधि ने इन अफवाहों का खंडन किया है कि अभिनेत्री ने अपने पूर्व पति ब्रेड पिट से मुलाकात की थी।
वेबसाइट 'फिमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार हाल ही में रिपोर्ट आई थी कि पिट ने जेनिफर से मुलाकात की थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि दोनों की मुलाकात फिल्म 'द बास्टर' की सेट पर हुई थी।
रिपोर्ट कहा गया था कि पिट काले रंग की गाड़ी में आए थे और बाद में जेनिफर के साथ घुमने निकल गए। दूसरी ओर इन रिपोर्टों को खारिज करते हुए जेनिफर के प्रतिनिधि ने कहा कि दोनों कलाकारों के बीच ऐसी कोई भी मुलाकात नहीं हुई है।


Click it and Unblock the Notifications