एनिस्टन की मेयर से सुलह हुई

पिछले कुछ सप्ताहों से दोनों के बीच मुलाकाते हो रही हैं। वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक एक सूत्र का कहना है, "दोनों बेहद करीब हैं। जॉन का मानना है कि एनिस्टन अद्भुत और अच्छी हैं और वह उनकी इज्जत करते हैं। जॉन में भी ऐसा कुछ है जिसे एनिस्टन नजरअंदाज नहीं कर सकतीं।"
यह जोड़ा फरवरी 2008 से साथ में समय बिता रहा था। लेकिन अगस्त में अलग होने के बाद उनमें अक्टूबर में सुलह हो गई थी। इस साल के ऑस्कर समारोह में लाल कालीन पर एक साथ चलने के बाद मार्च में फिर अलग हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











