घर बसाना चाहती हैं जेनिफर एनिस्टन

सूत्र के अनुसार 43 साल की जेनिफर दो साल पहले 'वांडरलस्ट' के सेट पर थेरॉक्स से मिलीं और तब से दोनों डेट कर रहे हैं।
जेनिफर ने अपने करीबी साथियों को भी बताया है कि थेरॉक्स ही 'वह व्यक्ति हैं।' जिनसे वह शादी करना चाहती हैं। वह इस साल के अंत तक शादी के बंधन में भी बंध जाएंगी। उनके दोस्तों का कहना है कि जेनिफर इससे पहले कभी इतनी ज्यादा खुश दिखाई नहीं दी।
दोनों ने एक दूसरे को लेकर भविष्य से संबंधित काफी लंबी योजना भी बना ली हैं, वो दोनों ही शादी करने के लिए तैयार हैं। यह कपल करीब दो साल एक दूसरे के साथ डेट कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications